करने आ रहे हैं अटेंशन पर कब्जा, आज से शुरू होती हैं ‘रूहीअफ्ज़ा
फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म रूह अफज़ा की शूटिंग शुरू हो गई हैl इस फिल्म में उनके अलावा फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका होगीl वही इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैंl इस फिल्म की घोषणा फिल्म प्रोडूस करनेवाली कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की हैl इसमें उन्होंने लिखा है,’करने आ रहे हैं अटेंशन पर कब्जा, आज से शुरू होती हैं ‘रूहीअफ्ज़ा’l

यह एक horror-comedy फिल्म होगीl इस फिल्म को दिनेश विजान औरमृगदीप सिंह लांबा प्रोडूस करेंगे l यह फिल्म गाना गानेवाले भूत पर आधारित हैंl जो दुल्हों को गाना गाकर सुला देता हैं और उनकी दुल्हन पर कब्जा कर लेता है l फिल्म RoohiAfza में जान्हवी कपूर का डबल रोल होगाl एक का नाम ‘रूही’ होगा और दूसरा नाम ‘अफसाना’ होगा l इस फिल्म का पहला शेड्यूल उत्तराखंड के रुड़की से शुरू होगाl जान्हवी कपूर के डबल रोल के कारण उन्हें अपने दमदार अभिनय का परिचय देने का अच्छा अवसर मिला हैl इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हार्दिक मेहता कर रहे हैl यह फिल्म उत्तर प्रदेश में भी शूट होगीl यह फिल्म को 20 मार्च 2020 को रिलीज होगीl





















