Headline


दबंग 3 में नजर आए बहुत ही दबंग सलमान खान

Medhaj News 11 Sep 19,20:46:51 Movies Review

सलमान खान ने इशारा कर दिया है कि इस बार वे एक्शन और एंटरटेनमेंट की ट्रिपल डोज अपने ऑडियंस के लिए लेकर आने वाले हैं | दबंग 3' का ऑफिशल मोशन (Dabangg 3 Official Motion Poster) पोस्टर रिलीज हो गया है, और इसमें सलमान खान (Salman Khan) बहुत ही दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं | इस बार सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप मिलकर हंगामा मचाने वाले हैं | सलमान खान की 'दबंग 3' को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है | सलमान खान (Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और किच्चा सुदीप की दबंग 3 (Dabangg 3) 20 दिसंबर को रिलीज होगी |





सलमान खान ने दबंग 3 (Dabangg 3) को लेकर जोरदार ढंग से तैयारी की है, और इसके आखिरी फाइटिंग सीन में सलमान खान (Salman Khan) शर्टलेस नजर आएंगे | इस तरह सलमान खान अपने फैन्स के लिए एक्शन की जोरदार डोज लेकर आने वाले हैं, और फिल्म को लेकर उनके फैन्स के बीच अभी से सुगबुगाहट बढ़ गई है | सलमान खान (Salman Khan) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है - आ रहे हैं चुलबुल पांडे | ठीक 100 दिन बाद | स्वागत तो करो हमारा (100DaystoDabangg3 ) | वैसे भी सलमान खान को लेकर खबर आई थी कि उन्होने 'दबंग 3' के एक्शन के लिए खास तैयारी की है, और उन्होंने खुद को फाइटिंग सीन के लिए तैयार करने की खातिर जमकर पसीना भी बहाया है |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!