Headline


अभिनेत्री ब्रूना अबदुल्लाह बनने वाली है माँ

Medhaj News 25 Jun 19,16:47:36 Movies Review

फिल्म 'देसी बॉयज़' में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री ब्रूना अबदुल्लाह ने बॉलीवुड में गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उनको जानने पहचानने वाले लोग काफी ज्यादा हैं | वो बॉलीवुड के विदेशी चेहरों में से एक हैं और ब्राज़ील से आई 32 साल की ये मॉडल अब मां बनने वाली है | ब्रूना वैसे तो बतौर टूरिस्ट भारत आईं थी लेकिन यहां जब उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले तो वो यहीं रुक गईं | ब्राज़ील से आई इस मॉडल ने टीवी और फिल्मों में काम किया और बीते साल अपने स्कॉटिश मूल के बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली |





ब्रूना ने बताया कि वो अपने घर में आने वाले नए मेहमान के लिए खुद को तैयार कर रही हैं | इस समय पर उनका और बच्चे का ध्यान रखने के लिए उनकी मां भी ब्राज़ील से भारत आ रही हैं | ब्रूना अपने बच्चे को जन्म देने के लिए किसी तरह की डॉक्टरी मदद नहीं लेंगी | इसकी जगह वो 'वाटर बर्थ' की पद्धति को चुनेंगी | इस तकनीक में जन्म देने वाली मां (जच्चा) को एक गुनगुने पानी के पूल में लेटा दिया जाता है | इस दौरान डॉक्टर और सहायक उसके आसपास रहते हैं और पानी के अंदर ही बच्चे का जन्म होता है | ब्रूना का कहना है कि उन्होंने पहले ही फैसला ले लिया था कि वो अपने बच्चे के लिए किसी तरह का ऑपरेशन या दवाओं का सहारा नहीं लेंगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl