फिल्म कमांडो 3 के ट्रेलर में देखने के लिए आपके पास बहुत कुछ
फिल्म 'कमांडो 3' (Commando 3) का ट्रेलर रिलीज हो गया है | अगर आप भी विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के उसी स्टाइल और एक्शन के फैन हैं तो इस फिल्म के ट्रेलर में देखने के लिए आपके पास बहुत कुछ है | 2017 में आई 'कमांडो 2' (Commando 3) के बाद अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वेल आ रहा है | 'कमांडो 2' में जहां विद्युत काले धन से जंग लड़ रहे हैं तो वहीं इस बार वह देश के लिए आतंकवादियों से लोहा लेते नजर आ रहे हैं | ट्रेलर की शुरुआत होती है फिल्म के विलेन से जो भारत को बर्बाद करने की बात कर रहा है |
वह भारत में सिविल वॉर होने की बात कर रहा है | फिर एंट्री होती है करण सिंह डोगरा की जो हैं विद्युत जामवाल | ये आतंकी जिसकी सिर्फ आवाज और आंखे के बारे में ही पता है, उसे ढूंढने लंदन पहुंचते हैं करण सिंह डोगरा | इस सफर में उनका साथ देने वाली हैं भावना रेड्डी जो हैं अदा शर्मा और लंदन में उनका साथ देंगी मलिका सूद, जो हैं एक्ट्रेस अंगीरा | यह दोनों हीरोइनें भी ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन करते दिख रही हैं | बता दें कि 'कमांडो 3', साल 2013 में आई विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो' की तीसरी कड़ी है | यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही है |






















