शाहिद और कियारा के लिए ‘कबीर सिंह’ ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पर्दे पर आयुष्मान की ‘अर्टिकल 15’ और सलमान की ‘भारत’ के आमने-सामने होने के बाद भी फिल्म ने अब तक 180 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की 10 दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने 181.57 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। उम्मीद की जा रही है फिल्म जल्द की 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। शाहिद और कियारा के लिए ‘कबीर सिंह’ फिल्म ने पहले पांच दिन में ही 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया था।
इसके बाद 9 दिन में इसने 150 करोड़ कमाए। 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। फिल्म ने एक ही दिन में 25 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ 10 दिन में फिल्म ने 175 करोड़ कमा लिए। 11वें दिन तक फिल्म की कमाई 181 करोड़ पहुंच गई है। ये कहानी है एक कबीर सिंह और प्रीति के इश्क की। इस फिल्म में कबीर सिंह को एक होनहार स्टूडेंट दिखाया है, जिसे पहली नजर में ही प्रीति से प्यार हो जाता है। उसके बाद शुरू होती है दोनों की लव स्टोरी। फिल्म में शाहिद को बेहद गुस्सैल और प्रीति के लिए पजेसिव दिखाया गया है।






















