पीएम नरेंद्र मोदी: तारीख बदलने से फिल्म की कमाई पर पड़ा असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई है | फिल्म पांचवें दिन भी सिनेमाघरो में कमाई के किसी बड़े आंकड़े को हासिल करने में नाकाम रही है | विवेक ओबेरॉय की ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में थी, हालांकि चुनाव आयोग की रोक के बाद इसकी रिलीज़ की तारीख को बदलना पड़ा, जिससे फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ता नज़र आ रहा है | इस फिल्म ने पहले दिन 2.88 करोड़, दूसरे दिन 3.76 करोड़, तीसरे दिन 5.12, चौथे दिन 2.41 और पांचवें दिन 2.02 करोड़ रुपए की कमाई की है | कुल मिलाकर फिल्म 16.19 करोड़ की कमाई कर चुकी है |
ये फिल्म 1200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है | इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेरॉय ने निभाई है | इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर चाय बेचने और प्रधानमंत्री तक का सफर दिखाया गया है | ये फिल्म पहले 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी | इसी दिन लोकसभा चुनाव भी शुरु हुए थे | विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचीं थीं | इसके बाद ही चुनाव आयोग ने इसकी रिलीज पर चुनाव खत्म होने तक रोक लगा दी थी | अब फिल्म रिलीज तो हो गई है, लेकिन इसे पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है |


























