Headline



तापसी की फिल्म 'गेम ओवर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया

Medhaj News 30 May 19,20:34:37 Movies Review

तापसी की फिल्म 'गेम ओवर' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है | तीन लैंग्वेज में आ रही इस फिल्म का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है | हॉरर-थ्रिलर पर बनी फिल्म की कहानी दिल्ली/एनसीआर की एक घटना को दिखाती है | बता दें कि फिल्म को अनुराग कश्यप, वाय नॉट स्टूडियो और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है | इसको अश्विन सरवनन ने डारेक्ट किया है | फिल्म के ट्रेलर को तापसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है | इसके अलावा राणा दुग्गाबाती और एक्टर धनुष ने तमिल और तेलुगू में भी ट्रेलर को रिलीज किया है | ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म में तापसी के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि उसे अंधेरे से डर लगता है | तापसी अपनी इस समस्या की वजह से डॉक्टर के टच में भी हैं |





वहीं घर में तापसी के साथ उनकी मेड दिखाई जा रही है | इसके अलावा एक खबर दिल दहला देती है कि गुड़गांव में एक हत्यारा है जो लड़कियों को बेदर्दी से मारने के बाद उन्हें जला देता है | यही फिल्म की कहानी का ट्विस्ट है | फिल्म में तापसी को वीडियो गेम खेलते हुए भी दिखाया जा रहा है जिसका फिल्म की कहानी से जरूर कनेक्शन है | अश्विन सरवनन ने इसे निर्देशित किया है और वाय नॉट स्टूडियो ने रिलायन्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है | पिछले हफ्ते, अनुराग कश्यप ने इसका खुलासा किया था कि वह 'गेम ओवर' के हिंदी संस्करण को प्रस्तुत करेंगे जिसमें रॉन योहान का म्यूजिक होगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?