फिल्म ड्रीमगर्ल के हीरो और हीरोइन दोनों ही आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के ऑल राउंडर सुपरस्टार यानी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर एक शानदार फिल्म के साथ तैयार हैं लोगों का दिल जीतने के लिए | उनकी फिल्म 'ड्रीमगर्ल' (DreamGirl Review) कल रिलीज होने वाली है | वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस फिल्म को सेलेब्रिटीज और क्रिटिक्स देख चुके हैं | इन सभी ने ड्रीम गर्ल का पहला रिव्यू भी जारी कर दिया है | सोशल मीडिया पर मिले इन रिव्यूज को देखें तो ये साफ हो जाता है कि अभिनेता आयुष्मान खुराना की 'ड्रीमगर्ल' रिलीज होते ही एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है | अगर कहें कि राज शांडियाल द्वारा निर्देशित फिल्म 'ड्रीमगर्ल' के हीरो और हीरोइन दोनों ही आयुष्मान खुराना हैं तो गलत नहीं होगा | इस फिल्म में उन्होंने दोहरे किरदार निभाए हैं |
फिल्म में वो पूजा बनकर लोगों से लड़की की आवाज में बात करते और गाना गाते नजर आ रहे हैं | और तो और आयुष्मान खुराना ने मेकअप के जरिए लड़की का गेटअप भी धारण किया है | वो इस फिल्म में रामलीला में सीता और कृष्ण की राधा के किरदार में भी दिखाई दे रहे हैं | ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म देखने के बाद अपने सोशल एकाउंट पर 'ड्रीम गर्ल' का पहला रिव्यू पोस्ट किया है | उन्होंने लिखा - आयुष्मान खुराना का ड्रीम रन जारी है | कॉमेडी के डोज के साथ फुल ऑन एंटरटेंमेंट.. मजाकिया डायलॉग्स से सजाया हुआ... आयुष्मान, अनु कपूर शानदार हैं | राज शांडियाल का निर्देशन सही तार छेड़ता है | वहीं जाने-माने डायरेक्टर शशांक खेतान ने भी ये फिल्म देख ली है | उन्होंने लिखा- 'ड्रीमगर्ल एक फनी और स्वीट फिल्म है | आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के सबसे बहादुर अभिनेताओं में से एक हैं | फिल्मों को लेकर उनके चुनाव लाजवाब हैं और वो खुद को अपने किरदार और परफॉर्मेंस को पूरी तरह सौंप देते हैं | फिल्म के डायलॉग्स शानदार हैं और आपको पूरी फिल्म में हंसाते रहेंगे |





















