फिल्म जीरो में है क्या खास , क्यों देखें ,जाने यहाँ
ट्रेलर में जीरो एक लव स्टोरी नजर आ रही है. लेकिन ये लव स्टोरी इसलिए खास है, क्योंकि इसमें 38 साल के एक बौने को एक व्हील चेयर पर चलने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है. ये मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह ठाकुर की कहानी है, जो 38 साल के हो गए हैं, लेकिन बौनेपन के कारण उनकी शादी अब तक नहीं हो पाई. एक रोज उनके हाथ अनुष्का शर्मा की फोटो लग जाती है और वे उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं. मेट्रोमोनियल वाले बउआ को बताते हैं कि लड़की हिलती बहुत है, लेकिन बउआ इसका मतलब समझ नहीं पाते, जब हकीकत में अनुष्का को व्हीलचेयर पर बैठा देखते हैं तो उनके कबूतर उड़ जाते हैं. दरअसल, बउआ कबूतर हाथ में लेकर पहुंचते हैं. इसके बाद शुरू होती है दोनों की लव स्टोरी. धीरे-धीरे अनुष्का भी बउआ को पसंद करने लगती हैं. इसी दौरान कटरीना कैफ की एंट्री होती है. दरअसल, कटरीना बउआ का बचपन का प्रेम हैं, लेकिन बउआ के बौने रह जाने के कारण कटरीना का रास्ता अलग हो जाता है और वे एक बड़ी स्टार बन जाती हैं.
फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हुए हैं. पहला गाना अनुष्का और शाहरुख खान के बीच फिल्माया गया है. वहीं दूसरा गाना पहली बार शाहरुख खान और सलमान खान की जुगलबंदी को दिखा रहा है. फिल्म को 21 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में यह खान फैंस के लिए क्रिसमस के मौके पर बेहतरीन ट्रीट साबित हो सकती है.
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...

















