फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर रिलीज, कहानी बहुत ही दिलचस्प
शानदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है | इसे 20 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है | फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है | फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा फॉक्स स्टार स्टूडियो ने संभाला है | सोनम कपूर की मच अवेटेड फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है | ये एक जबरदस्त कहानी है | फिल्म द जोया फैक्टर जोया सोलंकी नाम की एक लड़की की कहानी है | एक ऐसी लड़की जो खुद को अनलकी मानती है, लेकिन उसके पिता उसे क्रिकेट के लिए बहुत लकी मानते हैं |
जोया का क्रिकेट के लिए लकी होने की वजह है उसका जन्मदिन जो 25 जून 1983 है | ट्रेलर से पता चलता है कि जोया को एक दिन इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी शूट का प्रोजेक्ट मिलता है | इस दौरान उसकी मुलाकात होती है क्रिकेट टीम के कैप्टन से, इस रोल को दुलकर सलमान ने निभाया है | जोया के क्रिकेट के लिए लकी चार्म होने की स्टोरी सबको पता चलती है और उसे सब क्रिकेट की देवी बना देते हैं | इस तरह जोया की नॉर्मल लाइफ का अचानक लाइमलाइट में आना, लोगों के जरिए पूजा जाना- कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट है | फिल्म की कहानी शानदार है |






















