Warning: include(meta_tag.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/news.php on line 45

Warning: include(): Failed opening 'meta_tag.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/news.php on line 45

यूपी के चंदन चौकी सहित 5 मजरे सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

medhaj news  |  India  |  30 Aug 17,18:45:03  |  

उत्तरप्रदेश के जिस वन सीमा क्षेत्र के गांव में बिजली विभाग बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। उन गांवों को अब सरकार सौर ऊर्जा से रोशन करने जा रही है। इसमें नेपाल सीमा पर स्थिति वन क्षेत्र के ग्राम चंदन चौकी सहित उनके सभी मजरों में इसकी शुरूआत की गई है। यहां स्थित सभी गांव सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए 2.65 करोड़ की लागत से 100 किलोवाट का मिनी ग्रिड पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। 15 सितंबर तक चंदन चौकी के सभी मजरों के हर घर में सौर ऊर्जा के प्रकाश जगमगाएगा।

मिनी ग्रिड पॉवर प्लांट से उत्पादित बिजली थारू बाहुल्य चंदन चौकी, मंगलपुरवा, बिचपटा, मंडी व भगार पट्टी के 314 घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालय समेत थारू जनजाति परियोजना कार्यालय को भी विद्युत आपूर्ति की जाएगी। विद्युत लाइन की तरह यहां भी खंभे गाड़ कर मिनी ग्रिड पॉवर प्लांट से घर-घर बिजली पहुंचाई जाएगी। इन गांवों को रोशन करने के लिए 25 सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें-यूपी सरकार ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए राज्य के स्कूलों की ले रही मदद

इसके साथ ही हर घर में सात वाट का एक एलईडी, एक मोबाइल चार्जर प्वाइंट, 60 वाट का पंखे का प्वाइंट दिया गए है। बिजली विभाग पांच साल तक ग्रामीणों किसी भी तरह का चार्ज नहीं लेगा। इसकी सारी देखरेख मिनी ग्रिड पॉवर प्लांट लगाने वाली कंपनी की है। यह प्लांट दो हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में स्थापित किया गया है। यहां पर कंट्रोल रूम में अलावा बैटरी बैंक, इंनवर्टर रूम, 100-100 किलोवाट के इनवर्टर, कार्यालय व चौकीदार के रहने के लिए कमरे, शौचालय व स्नान घर आदि का निर्माण कराया गया है।