एक माधुरी सब पे भारी - अजय देवगन
बेहिसाब खूबसूरती.. लाजवाब टैलेंट और मनमोह लेने वाली मुस्कान 34 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रही है और आगे भी करती रहेगी। यूं तो बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हुई हैं, लेकिन जो मुकाम एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हासिल किया वो हर किसी के लिए सपना है। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित उनके जितनी बेहतरीन डांसर ना बॉलीवुड में कोई एक्ट्रेस थी और ना कोई आज भी आसपास नजर आती है। एक दो तीन..से लेकर घाघरा तक में उनके सारे गानों के लोग फैन हैं चाहे वो आज की पीढ़ी क्यों ना हो जिनके लिए माधुरी दीक्षित बहुत पुरानी एक्ट्रेस हैं। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं माधुरी ने 'तेजाब', 'राम लखन, दिल, बेटा, खलनायक,'हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, और 'देवदास' सहित कई यादगार फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वहीं आज भी वे सुपरस्टार के टैग को बखूबी निभा रही हैं। उनकी फिल्में लगातार आती जा रही हैं और हिट-सुपरहिट का सिलसिला जारी है।
अजय ने ट्विटर पर लिखा कि Ek Madhuri Sab Pe Bhaari! और PIC भी शेयर की | इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी टोटल धमाल में अजय के अलावा माधुरी दीक्षित, अशरद वारसी, अनिल कपूर और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। टोटल धमाल, धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले धमाल (2007) और डबल धमाल (2011) नाम की फिल्में आ चुकी हैं। दोनों का निर्देशन इंद्र कुमार ने ही किया था। आज रिलीज़ हो गई है टोटल धमाल
Ek Madhuri Sab Pe Bhaari!@MadhuriDixit @AnilKapoor @Indra_kumar_9 @Riteishd pic.twitter.com/P3JCINdDIL
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) 22 February 2019




