नांगलोई के एक मकान में आग लगने से दो बच्चों सहित 11 झुलसे
Medhaj News 25 Jul 19 , 06:01:39 Power and Infrastructure
दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान में आग लग गई | जिसकी चपेट में आकर दो बच्चों सहित 11 लोग झुलस गए | सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहां उनका इलाज किया जा रहा है | वहीं मकान का लगभर पूरा सामान जलकर राख हो गया है |
बताया जा रहा है कि आग सिलेंडर से एलपीजी गैस लीक होने के कारण लगी थी | जाे एकाएक पूरे मकान में फैल गई | जब तक लोग कुछ समझ पाते इसकी चपेट में आकर झुलस गए | इस दौरान पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया |





