Headline

Kumbh 2019

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' कल होगी रिलीज

Medhaj News 16 May 19 , 06:01:39 Power and Infrastructure

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर 'दे दे प्यार दे' कल रिलीज हो रही है। वैसे आज शाम से ही इसके पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे। SOTY 2 की बदौलत यह फिल्म आज से कमाई का खाता खोल देगी। कल के लिए माना जा रहा है कि यह फिल्म 10 करोड़ की कमाई तो करेगी ही। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था और इसने जबरदस्त माहौल बनाया। अब इस फिल्म को लेकर माहौल बन चुका है। अभी भी इसका प्रचार जोरों पर है। करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के हिट नहीं होने के कारण इसके पेड प्रिव्यू शो आज किए जा रहे हैं। इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में जो गाना रिलीज हुआ है उसके बोल है 'मुखड़ा वेख के'। इससे पहले 'हौली हौली' गाना जारी हुआ था। इसमें भी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को नाचते हुए देखा जा सकता है। रकुल, अजय और तब्बू को इस पार्टी सान्ग में देखना मजेदार है। इसे तनिष्क बागची ने तैयार किया है। गैरी संधु और नेहा कक्कर ने इसे गाया है।





दे दे प्यार दे' का ट्रेलर करीब एक महीने पहले रिलीज हुआ था। फिर आया था 'वड्डी शराबन'। इसे रकुल प्रीत पर फिल्माया गया है। गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है और संगीत है विपिन पटवा का। वड्डी शराबन' एक वेडिंग सॉन्ग है जिसमें रकुल की मस्ती है। यह इस फिल्म का पहला गाना था, इससे पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। खूब मजेदार ट्रेलर है। अजय की उम्र है 50 साल और वे अपनी आधी उम्र की रकुल को डेट कर रहे हैं। परिस्ठितियां अजय को हिंदुस्तान में बसे परिवार के पास पहुंचाती हैं और फिर शुरू होती है कॉमेडी की बौछार। 'दे दे प्यार दे' फिल्म को अकीव अली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें जिम्मी शेरगिल भी नजर आएंगे। माना जा रहा है कि अजय देवगन की कॉमेडी फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिलती है इसलिए इसे भी मिलेगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की