रेडमी 8ए के अहम स्पेसिफिकेशन, आज भारत में लॉन्च
रेडमी 8ए के लॉन्च इवेंट को शाओमी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12 बजे होगी। आप चाहें तो इस आर्टिकल से भी लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं। जहां तक कीमत का सवाल है, Redmi 8A का दाम रेडमी 7ए के लॉन्च प्राइस के आसपास हो सकता है। इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में उतारा गया था। पुराने टीज़र्स और आधिकारिक लॉन्च इनवाइट से साफ है कि Redmi 8A में नॉच डिस्प्ले होगा।
Xiaomi ने इशारों में यह भी बताया है कि यह हैंडसेट 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। डुअल सिम वाला Redmi 8A फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.217 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के तीन वेरिएंट हैं- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी।इसी तरह से स्टोरेज के भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा यूज़र्स 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। रेडमी 8ए के डुअल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह इशारा कंपनी के ट्वीट से भी मिला है। फोन का डाइमेंशन 156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।





