Kumbh 2019

IPL12 : राजस्थान-पंजाब का मैच आज, दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला

Medhaj News 25 Mar 19 , 06:01:39 Power and Infrastructure

आईपीएल के 12वें सीजन के तीसरे दिन किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़त होनी है। नए सिरे से शुरुआत करते हुए पंजाब की टीम खिताबी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान भी दूसरी बार खिताब नहीं जीत सकी है। इसलिए दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल कर अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और आप राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के आईपीएल 12 के चौथे मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के चौथे मुकाबले को आप भारतीय समय के मुताबिक रात 8.00 बजे से लाइव देख सकेंगे। मैच को आप सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं।





गेल पहले मैच में लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा मयंक अग्रवाल, करुण नायर और मनदीप सिंह मध्यक्रम में पंजाब को मजबूती देंगे। मोइस हेनरिक्स, निकोलस पूरन और डेविड मिलर हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी में टीम के पास अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद नबी, अंकित राजपूत और एंड्रयू टाई तेज गेंदबाजी को मजबूती देंगे जबकि कप्तान रविचंद्रन अश्विन और मुजीब उर रहमान स्पिन विभाग में टीम को मजबूती देंगे। सबकी निगाहें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर होंगी, जिन्हें पंजाब ने इस बार 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ