एप्पल उपभोक्ता अब फेसबुक य व्हाट्सप्प कॉल नहीं कर सकेंगे
इस बात की जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स के कॉलिंग फीचर फोन के बैकग्राउंट में रन करते रहते हैं ताकि ऐप्स डाटा को कलेक्ट करके तेजी से काम कर सके। Apple इन ऐप्स के बैकग्राउंट एक्सेस को रिस्ट्रिक्ट करने की तैयारी में है जो यूजर्स को इंटरनेट कॉल्स करने से रोक सकता है।Apple जल्द ही अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में रिस्ट्रिक्ट फीचर जोड़ने जा रहा है जो Facebook Messanger और WhatsApp ऐप के जरिए यूजर्स को VoIP कॉल्स करने से रोकेगा। इसकी वजह से फेस बुक को अपने अप्प्स को रिडिजाइन करना पड़ सकता है। भारत के अधिकतर यूजर इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फेसबुक को इससे बचने के लिए अपने एप में बदलाव करने पड़ेंगे।VoIP यानी की Voice Over Internet Protocol का इस्तेमाल एनॉलॉग टेलिफोन लाइन के लिए किया जाता है। इसमें बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के भी एक यूजर दूसरे यूजर को कॉल कर सकते हैं। इसको यूज़ करने के लिए दोनों डिवाइस में इंटरनेटऑन होना आवश्यक है।

