बुधवार को क्यों फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम तीनों एक साथ ठप हो गए, जानिए
बुधवार की शाम से आधी रात तक पूरी दुनिया मे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के यूजर्स परेशान रहे। वहीं ट्विटर पर भी कई लोगों को डायरेक्ट मैसेजिंग में दिक्कत आ रही थी। हालांकि 9 घंटे तक ठप रहने के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवा शुरू हो गई है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर हुआ क्या था कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम तीनों एक साथ ठप हो गए थे। आइए जानते हैं... फेसबुक पर जहां कोई भी अपलोड नहीं हो रही थी, वहीं इंस्टाग्राम पर फीड लोड नहीं हो रहा था। इसके अलावा व्हाटसएप पर लोग मैसेज और फोटो/वीडियो भेज तो पा रहे थे लेकिन डाउनलोडिंग नहीं हो रही थी। व्हाट्सएप पर कोई भी फाइल डाउनलोड करने पर नेटवर्क एरर बता रहा था, जबकि नेटवर्क में कोई समस्या नहीं थी।
एयरटेल ने खुद ग्राहकों को मैसेज भेजकर इसकी पुष्टि की है। फेसबुक के यूजर्स पर फीड में फोटो या वीडियो नहीं देख पा रहे थे। फेसबुक ने इस आउटेज के बारे में गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि उसके एप और साइट पर फाइल अपलोड और डाउनलोड करने में आ रही दिक्कत को 9 घंटे बाद ठीक कर लिया गया है। अब पूरी दुनिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवा निर्वाध रूप से शुरू हो गई है। फेसबुक ने बताया कि यह समस्या रूटीन मेनटेनेंस ऑपरेशन के दौरान एक गलती के कारण हुई थी, हालांकि फेसबुक ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले इसी मार्च में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप हुए थे। फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स की बात करें तो पूरी दुनिया में फेसबुक के 230 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, वहीं इस्टाग्राम को 1 अरब से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं।


