Redmi 8 की सेल आज मध्यरात्रि से शुरू होगी, जाने स्पेसिफ़िकेशन और प्राइस
Redmi 8 की सेल आज मध्यरात्रि शुरू होगी। Xiaomi ने इस हफ्ते ही रेडमी 7 के अपग्रेड रेडमी 8 को भारतीय मार्केट में उतारा था। नया रेडमी स्मार्टफोन "ऑरा मिरर डिज़ाइन" के साथ आता है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह कई मायने में रेडमी 7 का अपग्रेड है। लेकिन दोनों फोन में कई समानताएं भी हैं। रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बताया है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 4 जीबी रैम वेरिएंट में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा। Xiaomi के रेडमी 8 स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर रात 12 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। इस दौरान एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसमें डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं। आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।


