Redmi के इस नये फ़ोन की भारत में बिक्री शुरू
Redmi 8A की बिक्री फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। बीते हफ्ते ही भारत में लॉन्च किए गए रेडमी 8ए पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। रेडमी 8ए कंपनी के लोकप्रिय रेडमी 7ए का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की बैटरी है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। स्मार्टफन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3 जीबी रैम है। डुअल-सिम Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी तक रैम मौज़ूद है।
Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ आएगा। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है। रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Best phone under than 10000
रेडमी 8ए को 6,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जबकि फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा। जैसा कि हमने आपको बताया, रेडमी 8ए को शाओमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि 30 सितंबर से ही फोन मी होम स्टोर्स में भी उपलब्ध है।

