सैमसंग एनिवर्सरी सेल का आगाज़, सैमसंग फोन बिक रहे सस्ते में
सैमसंग एनिवर्सरी सेल का आगाज़ हो चुका है और सेल 13 अक्टूबर तक चलेगी। Samsung Sale में स्मार्टफोन, टीवी, वियरेबल, ऑडियो डिवाइस और होम एप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 13 अक्टूबर तक लाइव रहेगी। अस्थायी रूप से कटौती के अलावा Samsung Anniversary Sale में ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत का बैंकिंग डिस्काउंट और Amazon Pay ट्रांजेक्शन पर सुनिश्चित कैशबैक, गिफ्ट वाउचर और एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। Samsung Galaxy S9 स्मार्टफोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। Samsung Galaxy Note 9 को डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है।
Samsung Frame TV की कीमत में भी कटौती कर दी गई है और सेल में ग्राहक इस सैमसंग टीवी को 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Galaxy Watch का 46 एमएम वेरिएंट अभी सेल में 23,990 रुपये में उपलब्ध है। Samsung Galaxy Note 10 और प्लस वेरिएंट पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग स्मार्टफोन पर 50 प्रतिशत तक की छूट, स्मार्टवॉच पर 20 प्रतिशत तक की छूट, सैमसंग की यूएचडी और एचडी टीवी रेंज़ पर 49 प्रतिशत तक की छूट और JBL ऑडियो एक्सेसरीज़ पर 61 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। सेल में सैमसंग स्टोर पर SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। अमेज़न पे ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये तक का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा। MakeMyTrip बुकिंग पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी है। इसके अलावा सैमसंग स्मार्टफोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट की भी सुविधा दे रही है।

