Indian Air Force ने मोबाइल गेम को लॉन्च किया
युवाओं को भारतीय वायु सेना के प्रति जागरुक बनाने और उन्हें सेना में करियर चुनने की प्रेरणा देने के लिए 'Indian Air Force: A cut above' मोबाइल गेम को लॉन्च किया गया है। लॉन्च इवेंट में भारतीय वायु सेना ने इस गेम के कई टीज़र भी दिखाए। Indian Air Force: A Cut Above' मोबाइल गेम का मकसद युवाओं को एयर फोर्स का वास्तविक अनुभव देना है। उन्हें भारतीय वायु सेना में करियर चुनने के लिए प्रेरित करना है। यह गेम एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। बीएस धनोआ ने इस 3डी मोबाइल वीडियो गेम को लॉन्च किया जिसमें ऑगमेंटेड रियालिटी का भी इस्तेमाल हुआ है।
इस मोबाइल गेम में कुल 10 मिशन हैं और तीन सब मिशन भी हैं। कई मिशन में एयरस्ट्राइक, एयर टू एयर रीफ्यूलिंग और आपदा प्रबंधन जैसे फीचर हैं। इसमें करियर नैविगेटर और ऑगमेंटेड रियालिटी सेक्शन भी है जो यूज़र्स को भारतीय वायु सेना के एसेट्स का वास्तविक अनुभव देगा। बुधवार को इस गेम का पहला फेज़ लॉन्च हुआ है जो एक खिलाड़ी के लिए बना है। अक्टूबर में होने वाले एयर फोर्स डे सेलिब्रेशन के दौरान मल्टी-प्लेयर कैंपेन को भी लॉन्च किया जाएगा। इस गेम के एक कैरेक्टर में विंग कमांडर अभिनंदन वर्थामन की झलक मिलती है। कैरेक्टर को कैप्टन अभिनंदन वाले अनोखे मुंछ के साथ दिखाया गया है।




