इस व्यक्ति को Amazon से मिले 600 गिफ्ट्स, जाने क्या है पूरा मामला
दिल्ली के निवासी 24 वर्षीय शशांक शेखर को ‘OnePlus Lucky Star’ घोषित किया जा चुका है। इस तरह वह इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेस से लेकर फैशन तथा होम डेकॉर तक के 600 विशेष उपहारों के लिए योग्य हैं। इन 600 उपहारों को OnePlus इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल द्वारा व्यक्तिगत तौर पर वितरित किया गया था।
इस कैंपेन के विजेता ने Amazon.in के वाइड इकोसिस्टम पर 80,000 रुपए और 100 रुपए के बीच रेंज में 35 से ज्याद श्रेणियों में 600 से अधिक प्रीमियम उपहार प्राप्त किएं है। इन उपाहारों में लैपटॉप, गेमिंग कंसोल, लार्ज अप्लायंसेस, फर्नीचर, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, खेल उपकरण, किचन और घर के सामान और यहां तक कि स्टेशनरी भी शामिल है।केटेगरी मैनेजमेंट, अमेज़ॅन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनीष तिवारी ने कहा, “एनिवर्सरी ऑफर के दौरान OnePlus 6T की मांग में 3 गुना वृद्धि हुई है।जिसकी वजह Amazon.in की ट्रैफिक में काफी बूस्ट देखा गया। आपको बता दें कि यह अनोखा कैंपेन Amazon.in और OnePlus द्वारा सह-निर्मित किया गया है ताकि वे अपने यूजर्स को कुछ लाभ दे सके, जिन्होंने दोनों कंपनियों की चार वर्षों की लंबी पार्टनरशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। Amazon.in के वाइडेस्ट ईकोसिस्टम के जरिए ‘OnePlus Lucky Star’ के विजेता ने 600 उपहारों को प्राप्त किया है। इस तरह उन्हें इस कैंपेन के जिए एक अद्वितीय और अनोखा शोपिंग अनुभव प्राप्त हुआ।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...





