बदलते वक्त की बदलती सरकारें
Medhaj News 15 Dec 18,21:28:18 Special Story
बदलते वक्त की बदलती सरकारें
सरकारे बदलती रहेंगी प्रस्ताव बदलते रहेंगे,
जनता के मत हर चुनाव में बदलते रहेंगे ।
तमाम वादे होते रहे हैं तमाम वादे होते रहेंगे,
बजट के अभाव में योजनाए लंबित होती रहेंगी।
कोई गठबंधन की सरकार बनाएगा, तो कहीं बहुमत का परचम लहराएगा,
पांच सालो बाद सारे वादों का लेखा जोखा सामने आएगा ।
जनता तो कल भी ठगी गई थी,और कल भी ठगी जाएगी,
मगर इसमें सबसे ज़्यादा मज़ा पत्रकारों को आएगा ।
कहीं किसानो का नाम लिया जायेगा तोह कहीं राम मंदिर बनवाया जायेगा,
न ये मुद्दा सुलझ पाया है न वो मुद्दा सुलझ पायेगा ।
---------- Pragya Shukla ----------
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...

