Headline


फिल्म कुली नंबर 1 का टीजर पोस्टर रविवार को रिलीज कर दिया गया

Medhaj News 11 Aug 19,21:28:49 Special Story

इन दिनों बॉलीवुड में रीमेक फिल्में बनाने का दौर काफी तेजी के साथ चल रहा है | इसी कड़ी में अब गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 'कुली नंबर 1' फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है | डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में 24 साल के बाद अब वरुण धवन और सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नजर आएंगे | फिल्म अगले साल बाद 1 मई 2020 को रिलीज की जाएगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का टीजर पोस्टर रविवार को रिलीज कर दिया गया है | फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस टीजर पोस्टर को ट्वीट करते हुए बताया है कि फिल्म का मेन पोस्टर कल यानी 12 अगस्त को जारी किया जाएगा | बता दें, जब से गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के सीक्वल की घोषणा की गई है तभी से सबके दिमाग में एक ही सवाल था, कि अब फिल्म में करिश्मा कपूर के पापा का किरदार यानि दिग्गज अभिनेता कादर खान का आइकॉनिक किरदार कौन निभाएगा | लेकिन मेकर्स ने इस राज से अब पर्दा हटा दिया है | बता दें, इस जबरदस्त किरदार के लिए डेविड धवन ने परेश रावल को चुना है |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया