Kumbh 2019

पाकिस्तान ने निकाला घुसपैठ का एक नया रास्ता

Medhaj News 16 May 19,00:25:52 Special Story

पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है | भारतीय सेना किसी भी घुसपैठ को नाकाम करने के लिए तैयार बैठी है | ऐसे में पाकिस्तान आतंकियों को लगातार भारत में घुसपैठ कराने के नए-नए रास्ते तलाश रहा है | पाकिस्तान ने इस बार नेपाल बॉर्डर के जरिए आतंकियों की घुसपैठ करना का रास्ता खोला है | सूत्रों की ख़बर है कि हाल ही में तीन आतंकी नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ करने में सफल रहे हैं | घुसपैठ कर तीनों आतंकी नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा पहुंचे है | इनको बांदीपोरा तक ले जाने का काम साजिद मीर उर्फ़ हैदर नाम के आतंकी ने अपने एक अन्य आतंकी साथी के साथ अंजाम दिया |





साजिद मीर नाम का आतंकी कश्मीर का लोकल आतंकी है जो कि सोपोर में सक्रिय है | साजिद अपने अन्य साथी के साथ नेपाल के काठमांडू पहुंचा था और वहीं से उन तीनों पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा पहुंचा | नेपाल से भारत में घुसपैठ की बात की जाए तो ये अभी तक आतंकियों के घुसपैठ का रास्ता नहीं रहा है | कम से कम पिछले दो सालों यानी 2017 और 18 में आतंकी घुसपैठ की नेपाल के रास्ते कोई घटना प्रकाश में नहीं आई | इसी साल पहली बार नेपाल के रास्ते आतंकियों के घुसपैठ कराने का मामला उजागर हुआ है | यानी पाकिस्तान ने हाल में ये एक नया रास्ता तलाशा है | पिछले दस साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2010 से 2019 तक कुल 2720 से ज़्यादा बार आतंकी घुसपैठ की कोशिशें हुईं जिनमें तकरीबन 2000 से ज़्यादा कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष