• चुनाव आयोग ने बताया – देश में हैं 400 राजनीतिक पार्टियां कालाधन खपाने के लिए बनीं!

    medhaj news 8 Dec 16,12:13:41 Special Story

    भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की राजनीतिक पार्टियों को लेकर जो आंकड़े बताएं है, उसे जान आप दंग रह जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के मुताबिक देश में 1900 से ज्यादा राजनीतिक दल नामांकित हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि, इनमें से 400 राजनीतिक दलें कभी चुनावी मैदान में उतरें ही नहीं।

    नसीम जैदी ने आशंका जताई है कि, संभवतः इन पार्टियों को कालेधन का सफेद करने के लिए बनाया गया था। चुनाव आयोग ने इन पार्टियों का छंटनी शुरू कर दी है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, इन दलों का नाम रद्द किए जाने के बाद उन्हें राजनीतिक दल के तौर पर मिलने वाले दान या आर्थिक मदद पर आयकर विभाग से मिलने वाली छूट बंद हो जाएगी।

    मुख्य चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोगों से ऐसे राजनीतिक दलों का ब्यौरा मांगा है, जिन्होंने आज तक चुनाव नहीं लड़ा। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयोग ने इन पार्टियों के मिलने वाले चंदे का भी विवरण मांगा हैं।

    नसीम जैदी ने कहा, अब हर साल सभी पंजीकृत राजनीतिक दलों की जांच की जाएगी। कोई भी गड़बड़ी पाई जाने पर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि, राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए राजनीतिक दलों का सूचना के अधिकार (RTI) लाने की मांग उठती रही है। इसके अलावा राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदों को लेकर भी कई बार आवाज उठी है।

    मोदी सरकार असहमत

    आरटीआई पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जब केंद्र की मोदी सरकार की राय जाननी चाही तो सरकार ने राजनीतिक पार्टियों को RTI के तहत लाने का विरोध किया था। जिस पर सभी राजनीतिक दल एकमत हैं।

    उस वक्त मोदी सरकार ने कहा था, अगर राजनीतिक पार्टियां RTI के तहत आएंगी तो उनके सुचारू कामकाज में अड़चन आएंगी।

      मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

      ...

      Similar Post You May Like


      Trends

      • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

      • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

      • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

      • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

      • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

      Special Story

      • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

      • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

      • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

      • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

      • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'