AUSvIND LIVE: इशांत शर्मा ने दिलाई भारत को छठी सफलता, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 के पार
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 251/6 रन बनाए हैं. कप्तान टिम पेन (7) और पैट कमिंस क्रीज पर हैं. ट्रेविस हेड (58) को ईशांत शर्मा ने मो. शमी के हाथों कैच कराया. ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा. हेड ने मौजूदा सीरीज में दूसरी और टेस्ट करियर की तीसरी फिफ्टी लगाई. चुनौती बन रहे शॉन मार्श (45) को हनुमा विहारी ने पवेलियन की राह दिखाई. अजिंक्य रहाणे ने स्लिप में कैच पकड़ा. 232 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा. मार्श और हेड ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े.
भारत की ओर से अब तक हनुमा विहारी ने अपनी फिरकी के सहारे दो विकेट चटकाए हैं, जबकि ईशांत शर्मा के खते में भी 2 विकेट गए. जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने 1-1 सफलता हासिल की है. टी ब्रेक के बाद पीटर हैंडस्कॉम्ब (7) को विराट कोहली ने दूसरे स्लिप पर खूबसूरती से लपका. ईशांत शर्मा ने भारत को चौथा विकेट दिलाया. 148 के स्कोर पर कंगारुओं ने यह विकेट गंवाया.
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 145/3 रन बना लिए है। मार्कस हैरिस (70) को हनुमा विहारी ने अपनी फिरकी में फंसाया और अजिंक्य रहाणे ने कैच पकड़ा। 134 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट गंवाया।
उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा (5) को पवेलियन लौटाया, विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैच लपका। उस समय स्कोर था 130 रन । इससे पहले सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (50 रन, 105 गेंदों में, 6 चौके) को जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्ल्यू करा भारत को पहली सफलता दिलाई। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112 रन था। पहले टेस्ट में नाकाम रहे सलामी बल्लेबाज फिंच से पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को बड़ी उम्मीद थी। जिस पर खरा उतरते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई बल्कि संयमित बल्लेबाजी करते हुए 150 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके जड़े। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक है।
पहले विकेट के लिए फिंच ने हैरिस के साथ मिलकर 112 रन की साझेदारी की। अर्धशतक पूरा करने के बाद फिंच सिर्फ 2 गेंदें ही खेल सके और जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। वह बुमराह की गेंद को क्रीज पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
लंच ब्रेक तक मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा। ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरुआत का भरपूरा फायदा उठाया। पारी का आगाज करने आए आरोन फिंच और मार्कस हैरिस ने बिना हड़बड़ी के बल्लेबाजी की। नतीजतन लंच तक मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 66 रन बनाए।
आप को बता दें कि यह मुकाबला पर्थ के वाका की जगह नवनिर्मित ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच पर हो रहा है। ऑप्टस स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट का 117वां मैदान है। यह ऑस्ट्रेलिया का 10वां टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम है, साथ ही पर्थ में वाका के बाद यह दूसरा स्टेडियम है।
इस मैच के लिए भारत ने टीम में दो अहम बदलाव किए। बल्लेबाज रोहित शर्मा और टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल होने के कारण हनुमा विहारी और उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
रोहित-अश्विन का न होना भारत के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभी टखने की अपनी चोट से नहीं उबरे हैं। पहले टेस्ट के दौरान अश्विन की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जबकि रोहित की पीठ में दर्द उभर आया था।
भारत: भारत: केएल राहुल, मुरली विजय, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान एवं विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड
पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच
02 अतंरराष्ट्रीय मैच (1 वनडे, 1 टी-20) इस स्टेडियम में अब तक खेले गए हैं
117वां टेस्ट स्टेडियम है ऑप्टस दुनिया का और ऑस्ट्रेलिया का दसवां
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...



