AUSvIND Live: टी तक भारत का स्कोर 346/4, पुजारा का शानदार शतक...

Medhajnews 27 Dec 18 , 06:01:38 Sports

भारत के खिलाफ गुरुवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की है। ऐतिहासिक मेलबर्न स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट में समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 143 ओवर में चार विकेट खोकर 346 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 30* और रोहित शर्मा 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

भारत को पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे दिन शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सत्र में 62 रन जोड़े, लेकिन टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। पुजारा-कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की।

इस बीच पुजारा ने अपने करियर का 17वां टेस्ट शतक जमाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा जबकि मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक ठोका। सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने नाथन लियोन द्वारा किए पारी के 114वें ओवर की पहली गेंद पर मिड-ऑफ की दिशा में चौका जमाकर अपना सैकड़ा पूरा किया। पुजारा ने 280 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। इसी के साथ पुजारा ने शतकों के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा जबकि वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी पर पहुंचे।

लंच के बाद कप्तान विराट कोहली ने तेजी से रन बनाने की ठानी। हालांकि, इस कारण वह अपना शतक पूरा करने और इतिहास रचने से चूक गए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली ने अपर कट शॉट खेला और थर्ड-मैन बाउंड्री पर आरोन फिंच ने उनका आसान कैच लपका। भारतीय कप्तान ने 204 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 82 रन बनाए।

इसके बाद पुजारा अभाग्यशाली रहे क्योंकि पैट कमिंस की गेंद बेहद नीची रही और वह क्लीन बोल्ड हुए। पुजारा ने अपनी मैराथन पारी में 319 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों की मदद से 106 रन बनाए।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत