Headline



डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के बारे में बताया

Medhaj News 8 Aug 19 , 06:01:39 Sports

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने संन्यास की घोषणा करने के बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश लिखा | उन्होंने साथ ही कहा कि उनके लिए टेस्ट करियर को शब्दों में बयां कर पाना लगभग नामुमकिन ह | स्टेन ने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं | स्टेन के पोस्ट पर युवराज सिंह समेत कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों से लेकर आम क्रिकेटप्रेमियों ने जवाब दिया | युवराज सिंह ने जवाब में लिखा, आप लीजेंड हो |





डेल स्टेन ने लिखा - क्या सफर रहा | मुझे पिछले दो दिनों में मिले संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद | संन्यास लेने पर कोई क्या कहता है? मुझे नहीं पता कि टेस्ट क्रिकेट में अपने 15 वर्षो को शब्दों में कैसे बयां करुं, सच कहूं तो ऐसा कर पाना नामुमकिन है | मैंने हर सेकंड इसका आनंद उठाया | अच्छे दिनों से लेकर बुरे दिनों तक यह सफर शानदार रहा | शायद एक दिन मैं इसे एक किताब में लिखने का प्रयास करूंगा, मुझे लगता है आपको तब तक इंतजार करना पड़ेगा | डेल स्टेन ने यह भी लिखा, ‘अभी सीमित ओवर के प्रारूप में कुछ समय खेलूंगा | टी20 में बहुत मजा आता है | डेल स्टेन आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का हिस्सा हैं | स्टेन ने सोमवार को टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?