RTI में खुलासा, ‘नोटबंदी के बाद 500 के 2.89 अरब नए नोट छापे गए’
हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही 50 के नए नोट आएंगे। नए 50 के नोट से पहले 500 और 2000 रूपए के नोट निकाले गए थे। आज RBI रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 रूपए की छपाई का ब्यौरा जारी किया। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 रुपये के करीब 2.89 अरब नए नोट छापे हैं।
हालांकि, रिजर्व बैंक ने 500 रूपए के साथ 2000 रुपए के नए नोटों की छपाई का कोई ब्यौरा नहीं दिया।
गौरतलब है कि यह जानकारी RTI के अंतर्गत एक सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह नेगी ने मांगी थी। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में रघुनाथ सिंह नेगी ने RBI से प्राप्त जानकारी शेयर की।
रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया, “आरबीआइ ने 500 रुपये के नए नोटों की छपाई का ब्योरा तो दिया, लेकिन 2000 रुपये के नए नोटों की संख्या नहीं बताई।”
रघुनाथ ने इस फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा यह जानकारी न देना समझ नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर RBI ने जानकारी नहीं दी। इससे खास वर्ग को लाभ पहुंचाने की मानसिकता भी उजागर होती है।
