SAvsPAK: ओलिवर के आगे पाकिस्तान हुआ पस्त, पहली पारी 181 पर सिमटी, ओलिवर ने चटके 6 विकेट..
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। सेचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट में दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल, टेंबा बावुमा 38* और डेल स्टेन 13* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी 54 रन पीछए हैं, जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की हालत दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने खराब कर दी, जिसकी बदौलत पाकिस्तान की पहली पारी महज 181 रन पर ही सिमट गई। इसके पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज एक रन पर पाक को सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 17 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट फखर जमान (12) के रूप में गिरा। इस तरह से 100 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 7 विकेट गिर चुके थे।
मेहमान टीम की तरफ से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 79 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। असके अलावा अजहर अली ने 36 और बसन अली ने नाबाद 21 रन बनाए। मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डुआने ओलिवर ने 37 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं, डेल स्टेन ने फखर जमान का विकेट हासिल कर दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने पूर्व दिग्गज शॉन पोलक (421 विकेट) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
पाकिस्तान के 181 रन के जवाब में उतरी प्रोयटियाज की टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। 19 रन के स्तोर पर मेजबान टीम का पहला विकेट गिरा। हसन अली ने मार्करम (12) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद एल्गर (22) और हाशिम अमला (8) भी सस्ते स्कोर पर चलते बने। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली और शाहिन अफरीदी ने 2-2 विकेट चटकाए।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...


