लायन किंग दहाड़ के आगे कंगना रनौत की मूवी जजमेंटल है क्या पड़ी फींकी
पहले वीकेंड में ही साफ हो गया की कौन करेगा बॉक्स ऑफिस पर राज 'दा लायन किंग' की ज़बरदस्त दहाड़ के आगे कंगना रनौत की मूवी जजमेंटल है क्या ने घुटने टेक दिए है। जहा हॉलीवुड की मूवी 'दा लायन किंग' की ज़बरदस्त स्क्रिप्ट दर्शको को पसंद आ रही है वही दूसरी तरफ 'जजमेंटल है क्या' की कहानी थोड़ी उलझी हुए नज़र आ रही है। फिल्म के नाम में ही दर्शको को उलझन में डाल दे रहा है। कगना रनौत की अदाकारी से फिल्म ज़रूर कुछ संतोष जनक कलेक्शन करती हुए नज़र आ रही है। फिल्म जजमेंटल है क्या ने रिलीज के पहले दिन पांच करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार को बड़ी बढ़त लेने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन दूसरे दिन भी ये फिल्म सिर्फ सात करोड़ सात लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म को रविवार का भी खास फायदा नहीं मिला और इसका कलेक्शन तीसरे दिन आठ करोड़ के आसपास ही सिमट गया। फिल्म जजमेंटल है क्या की निर्माता कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स का अनुमान था कि फिल्म पहले वीकएंड में कम से कम 25 करोड़ रुपये का कारोबार जरूर करेगी लेकिन फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग भारत में इस साल रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आ पहुंची है। इसने अब तक 98 करोड़ 48 लाख रुपये की कमाई करते हुए मार्वेल की फिल्म कैप्टन मार्वेल की 85 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में नंबर एक पर है एवेंजर्स एंडगेम, जिसने भारत में 367 करोड़ रुपये की कमाई की।







