Kumbh 2019

PM के लिए रवि किशन ने गाया गाना

Medhaj News 28 Mar 19 , 06:01:39 Sports

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक गाना लिखा है | इस गाने के बोल 'तू जीत के लिए बना' हैं | गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है | इस गाने को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया | 2014 के आम चुनाव में रवि किशन ने कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था | हालांकि, उन्हें केवल 4 फीसदी वोट ही मिले थे और हार का सामना करना पड़ा था | दरअसल, 2014 के आम चुनाव में देशभर में कांग्रेस के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर थी |





चुनाव में हार के बाद उन्होंने 2017 में बीजेपी का दामन थाम लिया था | वहीं, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं | इसी के साथ उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं | कहा जा रहा है कि निरहुआ और रवि किशन इस बार पूर्वांचल में अखिलेश-मायवती-आरएलडी के गठबंधन और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं | राजनीतिक परिदृश्य में देखें तो, वर्तमान में यूपी में केवल अभिनेत्री हेमा मालिनी ही मथुरा से सांसद हैं | हेमा मालिनी के साथ ही इस बार बीजेपी ने अभिनेत्री जया प्रदा को रामपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?