BCCI ने रवि शास्री की सैलरी में किया बड़ा इजाफा
सच में मेहनत करने वालों को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। वेस्ट इंडीज (West Indies) पर मिली जीत का फायदा सीधे रवि शास्त्री की सैलरी में बढ़ोतरी पर साफ दिखेगा। उनकी सैलरी में 20 फीसदी का इजाफा होने वाला है। मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार अब मुख्य कोच को 9.5 से 10 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। इससे पहले शास्त्री को करीब आठ करोड़ रुपये सालाना मिल रहे थे। अगले दो साल तक शास्त्री बढ़ी हुई सैलरी के साथ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे. इसी के साथ रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की सैलरी भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से भी ज्यादा हो जाएगी। अभी तक भारतीय कप्तान को सात करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।
57 वर्षीय रवि शास्त्री का कहना है कि उनका लक्ष्य युवाओं को मौका देने के साथ ही विजय अभियान को बरकरार रखना है. कोच ने कहा कि उनकी एक नजर युवाओं पर है तो दूसरी नजर तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत करने पर है. 57 साल के शास्त्री ने कहा कि अभी उनका लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप है। अब टीम के सामने अगली चुनौती साउथ अफ्रीका की है. जो 15 सितंबर से अपने भारत दौरे का आगाज करेगी। रवि शास्त्री के अलावा सपोर्ट स्टाफ की सैलरी में भी अच्छा इजाफा होने की उम्मीद है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण को 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि विक्रम राठौड़ को करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।



