Headline



Ind vs SA के 2nd T20 मैच में होगी रनो की बारिश

Medhaj News 17 Sep 19 , 06:01:39 Sports

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (15 सितंबर) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और ना ही मैच में एक भी गेंद फेंकी जा सकी। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (18 सितंबर) को मोहाली में खेला जाना है। मोहाली में होने वाले इस मैच में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में पिच को रनों से भरपूर बताया जा रहा है। टी-20 में मोहाली को हमेशा ही हाई स्कोरिंग के लिए जाना जाता है।





हालांकि, पिच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संभावनाएं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मोहाली की पिच को बेस्ट पिच का अवॉर्ड दिया गया था। बीसीसीआई पिचों और मैदानों के चेयरमैन रहे दलजीत सिंह मिड 1990 से स्टेडियम के क्यूरेटर भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की पिच पहले बॉलर फ्रैंडली थी, लेकिन अब यह बल्लेबाजों के अनुकूल हो गई है। उन्होंने कहा, ''हर पिच की अपनी एक उम्र होती है। 26 साल से अधिक समय से यहां मैच खेले जा रहे हैं | भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अपने गेंदबाजी आक्रमण को पुनर्गठित कर रही हैं। लेकिन बल्लेबाजों के लिए यहां भरपूर संभावना होगी।




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?