आज क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती

medhaj news 13 Dec 18 , 06:01:38 Sports

ग्रुप स्तर के संघर्ष से पार पाकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में तो पहुंच गई है लेकिन सेमीफाइनल के लिए उसे बड़ी लड़ाई लड़नी है। भारतीय टीम को ओडिशा हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज तीन बार की चैम्पियन नीदरलैंड्स से भिड़ना है और उसके लिए यह लड़ाई आसान नहीं होगी। नीदरलैंड्स और भारतीय टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम में होगा। नीदरलैंड्स जहां चौथे खिताब के लिए एक और कदम बढ़ाने मैदान पर उतरेगी, वहीं भारतीय टीम का लक्ष्य 1975 के बाद पहली बार विश्व खिताब जीतते हुए साल का समापन करना है। कनाडा को मंगलवार को क्रॉसओवर मैच में 5-0 से हराकर नीदरलैंड्स ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं भारत ने अपने पूल-सी के तीन मैचों में से दो में जीत हासिल कर और एक ड्रॉ मैच के साथ शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई।

नीदरलैंड्स की टीम इस बात से भलीभांति परिचित है कि भारतीय टीम को उसी के घर में हराना मुश्किल होगा, लेकिन उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनकी टीम अच्छी फॉर्म में है और वह भारत के खिलाफ उसी के घर में करो या मरो के मुकाबले के लिए तैयार है।वर्ल्ड नम्बर-4 नीदरलैंड्स का डिफेंस और अटैक दोनों ही मजबूत हैं और मलेशिया के खिलाफ 7-0 और क्रॉसओवर में 5-0 के खिलाफ मिली जीत ये साफ जाहिर करता है कि भारतीय टीम के लिए गोल स्कोर करना मुश्किल हो सकता है। भारत के लिए नीदरलैंड्स के अटैक को रोकना जरूरी है और सबसे अहम है उसका प्रतिद्वंद्वी टीम को पेनाल्टी कॉर्नर न देना क्योंकि भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर को रोकने और उस पर गोल करने में अब भी संघर्ष कर रही है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • "क्या हूँ मैं?"

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel