Headline



पानी को लेकर भाजपा नेता ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखी टिप्पणी की

Medhaj News 27 Nov 19 , 06:01:39 Sports

दिल्ली में पानी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है | अब बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर तीखी टिप्पणी की है | मालवीय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जरूरी जांच से भाग क्यों रहे हैं? क्यों नहीं वो उन संभावित अधिकारियों के नाम की लिस्ट उपलब्ध करा रहे हैं जो सैंपल कलेक्शन टीम का हिस्सा हो सकते हैं? भाजपा नेता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) का चेयरमैन रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के घरों में 'जहर' सप्लाई किया | क्या वह अपनी इस असफलता को छुपाना चाह रहे हैं | मालवीय ने हैशटेग के साथ #DilliKaPaaniZehrila भी लिखा है |





आपको बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों पानी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है | हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी का पानी पीने लायक नहीं बचा है | रिपोर्ट में दिल्ली की 11 जगहों से लिए गए सभी सैंपल जांच में फेल हो गए थे | दिल्ली में बुराड़ी, कृषि भवन, अशोक नगर, नंद नगरी, जनता विहार से लेकर 12 जनपथ यानी खुद देश के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के सरकारी आवास का पानी सबसे गंदा पाया गया | केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि दिल्ली का पानी जांच में ख़राब पाया गया है | दिल्ली सरकार को यह न लगे कि हमने राजनीति के तहत जांच करवाई | लिहाजा हमने तब 20 राज्यों की राजधानी के पीने के पानी की जांच शुरू की | पासवान ने कहा, हम देश भर में तीन चरणों में पानी को जांचने की प्रक्रिया चला रहे हैं | पहले चरण में हमने राज्यों की राजधानियों को चुना है | वहीं, दूसरे चरण में हम 15 जनवरी तक 100 स्मार्ट शहरों की रिपोर्ट देंगे | और तीसरे चरण में देश के हर जिले के पीने की पानी की जांच रिपोर्ट 15 अगस्त तक देंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?