स्टीव स्मिथ के गेंद छोड़ने का अंदाज वाला वीडियो हुआ वायरल
दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की पारी में उनका गेंद छोड़ने का अंदाज वाला वीडियो वायरल हो गया है | दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका | इसके बाद दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम आखिरी सत्र के खत्म होने से कुछ देर पहले ऑल आउट हो गई थी | इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा स्कोर सलामी बल्लेबाज रोनी बर्न्स ने बनाया जिन्होंने 53 रन बनाए | जॉनी बेयरस्टो ने 52 रनों की पारी खेली | इसके बाद तीसरे दिन शुक्रवार को लंच के बाद का खेल पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया | आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 258 रनों के जवाब में लंच तक चार विकेट पर 80 रन बना लिए थे और फिर लंच के बाद बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई | तीसरे दिन के खेल में स्टीव स्मिथ ने 40 गेंदों में 13 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन इस छोटी सी पारी में भी उन्होंने दर्शकों का अनोखे अंदाज में मनोरंजन किया | आमतौर पर माना जाता है कि टेस्ट क्रिकेट में किसी गेंद को छोड़ने का फैसला लेना एक कला है, लेकिन स्मिथ इस मामले एक कदम आगे निकल गए और उन्होंने गेंद तो छोड़ी लेकिन उनका गेंद छोड़ने का अंदाज निराला ही था | इसी का एक वीडियो वायरल होते देर न लगी जिसमें स्मिथ कई गेंदे अगल-अगल अंदाज में छोड़ रहे हैं |
Steve Smith leaving the ball is the most entertaining thing I’ve seen in a long time



