Headline


फिल्म भारत की सेंसर बोर्ड की टीम ने काफी प्रशंसा की

Medhaj News 29 May 19 , 06:01:39 Sports

इन दिनों 'भारत' का प्रमोशन जोरों पर है और इस बीच फिल्‍म के मेकर्स को सेंसर बोर्ड की तरफ से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। खास बात यह है कि फिल्‍म में कोई कट भी नहीं लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्‍म की सेंसर बोर्ड की टीम ने काफी प्रशंसा की है। यही नहीं, ऐसा इंट्रेस्टिंग प्‍लॉट क्रिएट करने के लिए डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर की भी सराहना की गई।





'भारत' सलमान के सबसे महत्‍वाकांक्षी प्रॉजेक्‍ट्स में से एक है और उन्‍हें फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं। पहले इस फिल्‍म में ऐक्‍टर के ऑपोजिट प्रियंका चोपड़ा को कास्‍ट किया जाना था लेकिन अपनी शादी के कारण वह फिल्‍म से अलग हो गईं। इसके बाद कटरीना कैफ को फिल्‍म के लिए साइन किया गया। सलमान और कटरीना के अलावा फिल्‍म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्‍बू जैसे स्‍टार्स भी अहम किरदारों में हैं। 'भारत' ईद के मौके पर 5 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!