5 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली यह अक्षय की दूसरी फिल्म
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन स्टारर 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। डायरेक्टर जगन शक्ति की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड 97.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 5वें दिन यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।मिशन मंगल' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी है। पहले पायदान पर सलमान खान स्टारर 'भारत' है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'भारत' इसी साल 5 जून को रिलीज हुई थी और इसे 5 दिन का वीकेंड मिला था। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने 150.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से (5 दिन में) 5 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली यह अक्षय की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले '2.0' (हिंदी वर्जन) ने 5 दिन में इस आंकड़े को पार किया था। '2.0' ने 5वें दिन 13.75 करोड़ रुपए कमाए थे और 5 दिन का इसका कुल कलेक्शन 111 करोड़ था। 'केसरी' (2019) ने 7 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।



