Headline


टिम साउदी ने सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड कि की बराबरी

Medhaj News 16 Aug 19 , 06:01:39 Sports

सचिन के विशाल अंतरराष्ट्रीय करियर का एक आंकड़ा ऐसा भी है, जिसकी किसी बल्लेबाज ने नहीं, बल्कि गेंदबाज ने की है | जी हां, न्यूजीलैंड के टिम साउदी (Tim Southee) ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा ही एक मुकाम हासिल किया है | दरअसल, श्रीलंका और न्यूजीलैंड (Sri Lanka vs New Zealand) के बीच गाले (Galle) में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान टिम साउदी ने पहली पारी के दौरान 26 गेंद पर 14 रन बनाए | इस पारी में उन्होंने एक छक्का भी जड़ा | साउदी ने इस छक्के के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 69 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली | उन्होंने अपनी पारी के दौरान धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की | सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 69 छक्के लगाए थे, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने 66 मैच की 96 पारी में ये काम कर दिखाया | साउदी टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में 17वें नंबर पर हैं |





यहां तक कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स, श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनत जयसूर्या, सौरव गांगुली और इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है | इस सूची में न्यूजीलैंड के ही पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम शीर्ष पर हैं | उनके नाम 107 छक्के दर्ज हैं | वहीं भारतीय क्रिकेटरों में वीरेंद्र सहवाग शीर्ष बल्लेबाज हैं | उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 78 छक्के हैं | टिम साउदी ने 66 मैचों में 1550 रन बनाए हैं | उनका औसत करीब 18 का है | उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 77 रन है | उन्होंने इस प्रारूप में पांच अर्धशतक लगाए हैं, जबकि गेंदबाज के तौर पर 244 विकेट उनके नाम दर्ज हैं | अगर साउदी एक छक्का और लगा लेते हैं तो फिर वह यूनिस खान और क्लाइव लाॅयड की बराबरी कर लेंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl