Kumbh 2019

कीवी बल्लेबाज ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो सचिन-कोहली भी नही कर सके

Medhajnews 9 Jan 19 , 06:01:39 Sports
ZK.jpg

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। टेलर वन-डे क्रिकेट में लगातार छह बार 50 से ज्यादा स्कोर कर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।



रॉस टेलर ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वन-डे मैच के दौरान किया। ओवल में टेलर की 137 रन की शतकीय पारी के दम पर न्यजीलैंड ने श्रीलंको 115 रन से मात देकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया।





हम आप को बता दें कि पिछले छह वन-डे मुकाबलों में टेलर का स्कोर 181*, 80, 86*, 54, 90 और 137 रहा है। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (2015) और पू्र्व खिलाड़ी एंड्र्यू जोंस की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने वन-डे में छह बार 50 से ज्यादा स्कोर कर टीम को जीत दिलाई थी।



इस मामले में कप्तान कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पीछे छूट गए हैं। कोहली ने साल 2012 में और सचिन ने 1994 में लगातार पांच बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर कर भारत को जीत दिलाई थी।



अगर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करे तो यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के नाम दर्ज है, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 9 से ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर कर टीम को जीत दिलाई थी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित