SA vs PAK LIVE: ओलिवर ने पाकिस्तान को दूसरी इनिंग में भी किया पस्त, द.अफ्रीका को जीत के लिए 149 रन की जरुरत..

Medhajnews 28 Dec 18 , 06:01:38 Sports

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के सेंचुरियन के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 190 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डुआने ओलिवर ने 59 रन देकर पांच विकेट झटके। इस इस को जीतने के लिए अब दक्षिण अफ्रीका को 149 रन की दरकार है तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है समाचार लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिर भी गया है। स्कोर अभी 0 है हसन अली ने पकिस्तान को पहली सफलता दिलाई।

डुआने ओलिवर ने दोनों इनिंग में मिलाकर 11 विकेट झटके, उन्होंने पहले इनिंग में भी 6 विकेट प्राप्त किया था। इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 181 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 223 रन बनाकर ऑलऑउट हुई। पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम को 42 रन की बढ़त मिली।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरे दिन का खेल 127/5 से आगे बढ़ाई थी। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टेम्बा बवुमा 87 गेंदों पर 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 45 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी ने 4-4 विकेट झटके जबकि हसन अली को 2 विकेट मिले।


पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 96 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा शान मसूद ने 65 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ओलिवर के अलावा दूसरी पारी में रबाडा ने 3 और स्टेन ने 2 विकेट हासिल किए।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत