Headline



इंडिया-वेस्टइंडीज :आज ये दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करेंगी

Medhaj News 22 Aug 19 , 06:01:39 Sports

इंडिया-वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला गुरुवार 22 अगस्त से एंटीगा (Antiga) में खेला जाना है | इस मुकाबले के साथ ही ये दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में अपने-अपने अभियान का आगाज भी कर देंगी | भारत की मजबूत टीम इस दौरे पर आई है और ऐसे में इंग्लैंड को पिछली घरेलू सीरीज में धूल चटा चुकी वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनौती आसान नहीं होगी | भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) करीब 8 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही है | टी-20 और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम को हराने के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज भी अपने कब्जे में करना चाहेगी | इस प्रारूप के लिए टीम के कई पुराने सदस्य जैसे आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे टीम से जुड़े हैं | ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन इस मुकाबले में क्या रह सकती है |





बेशक भारतीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में तीन स्पिनरों को जगह दी है, लेकिन एंटीगा की तेज पिच को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में एक ही स्पिनर को खिलाया जाएगा | वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी का खेलना लगभग तय है | जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो शीर्ष क्रम में अधिक फेरबदल की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है और मयंक अग्रवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आएंगे | वहीं चेतेश्वर पुजारा तीसरे, विराट कोहली चौथे और अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर उतरेंगे | हालांकि छठे नंबर के लिए रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी में कड़ी होड़ होगी | उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस नंबर पर खेलेंगे | सातवें नंबर पर बतौर विकेटकीपर रिधिमान साहा के खेलने की उम्मीद है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?