Headline


इस युवक को भारत का उसैन बोल्ट बुलाने लगे है लोग

Medhaj News 17 Aug 19 , 06:01:39 Sports

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है | इस वीडियो को राजनीति के दिग्गजों ने भी ट्विटर पर शेयर किया है | ये वीडियो मध्य प्रदेश के रहने वाले रामेश्वर नाम के एक युवक की है | वीडियो के मुताबिक वह सिर्फ 11 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करता दिख रहा है | वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग इस युवक को भारत का उसैन बोल्ट बुलाने लगे हैं | वायरल वीडियो में दौड़ लगा रहे युवक का नाम रामेश्वर गुर्जर उर्फ दरोगा है, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले की नरवर तहसील का रहने वाला है | यह युवक उस समय चर्चा में आया जब उसका एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया | वीडियो में रामेश्वर 11 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करता दिख रहा है | रामेश्वर की वीडियो को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने भी शेयर किया है | शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर खेल इंडिया और केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू टैग करते हुए उसे समर्थन देने की अपील की | इसके बाद रिजिजू ने शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए लिखा - शिवराज जी, किसी से कहें कि इसे (धावक) मेरे पास ले आए | मैं उसे एक एथलेटिक अकादमी में दाखिल कराऊंगा | रामेश्वर ने बताया कि वायरल वीडियो उसी का है और वह इस बात की हिम्मत रखता है कि वो देश के लिए एक नया रिकॉर्ड बना सके |






    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl