अगस्त में शादी करने जा रहा है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर
अगस्त में शादी करने जा रहे इस पाकिस्तान खिलाड़ी का नाम है इमाद वसीम, जो लंदन की रहने वाली सानिया अशफाक से शादी करने जा रहे हैं। इमाद वसीम और सानिया की शादी की डेट और वेन्यू फिक्स हो गई है। हसन अली भारतीय लड़की शामिया आरजू से इसी महीने दुबई में निकाह करने वाले हैं। हालांकि, हसन अली ने कहा है कि अभी उनकी शादी की तारीफ फिक्स नहीं हुई है, लेकिन शामिया के पिता ने कहा है वे शादी से कुछ दिन पहले दुबई रवाना होंगे। ऑलराउंडर इमाद वसीम हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे।
इमाद वसीम वर्ल्ड कप में गेंद से उतने प्रभावित नहीं रहे थे, लेकिन बल्ले से उन्होंने तीन बार 40 से ज्यादा का स्कोर किया था। इतना ही नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ 49 रन की नाबाद पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला था। इसी दवाब भरे मैच में इमाद वसीम ने दो विकेट भी अपने नाम किए थे। इमाद वसीम और सानिया अशफाक का निकाह 26 अगस्त को इस्लामाबाद में होगा। वेल्स(यूके) में जन्मे इमाद वसीम इस समय इंग्लैंड में खेली जा रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में नॉटिंघमशायर के लिए खेल रहे हैं। 30 वर्षीय इमाद वसीम निकाह की रस्मों के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट से एक हफ्ते का समय लेंगे।



