Kumbh 2019

आतंकी संगठनों को यूएन के प्रतिबंध से बचाने के लिए अमेरिका ने चीन की आलोचना की

Medhaj News 28 Mar 19 , 06:01:39 Sports

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियों ने चीन की आलोचना करते हुए कहा कि चीन अपने घर में लाखों मुस्लिमों को प्रताड़ित करता है, लेकिन हिंसक इस्लामिक आतंकी संगठनों को यूएन के प्रतिबंध से बचाता है | बुधवार को माइक पॉम्पियो ने ट्वीट करके कहा -दुनिया मुस्लिमों के प्रति चीन के शर्मनाक पाखंड को बर्दाश्त नहीं कर सकती | एक तरफ चीन अपने देश में 10 लाख से अधिक मुस्लिमों को प्रताड़ित करता है और दूसरी तरफ यह हिंसक इस्लामिक आतंकी समूहों को यूएन में प्रतिबंध से बचाता है | एक अन्य ट्वीट में माइक पॉम्पियो ने लिखा कि चीन ने अप्रैल 2017 से 10 लाख उइगर एवं अन्य अल्पसंख्यक मुस्लिमों को शिनजियांग के नजरबंदी कैंपों में रखा है | अमेरिका उनके और उनके परिवार के साथ खड़ा है | चीन को उन्हें रिहा करना चाहिए | हाल ही में चीन ने वीटो का इस्तेमाल कर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से बचा लिया था | पॉम्पियों का इशारा इसी ओर माना जा रहा है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?