Kumbh 2019

अमेरिका ने वीजा नियमों में किए बड़े बदलाव

Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 Sports

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उनका प्रशासन एच-1बी वीजा में अमेरिकी नीतियों में बदलाव लाने की योजना बना रहा है और वह प्रतिभाशाली और उच्च कौशल लोगों को अमेरिका में कॅरियर बनाने के लिए बढ़ावा देगा | राष्ट्रपति शासनकाल के प्रथम दो वर्षों में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा धारकों के वहां अधिक समय तक ठहरने, विस्तार और नया वीजा हासिल करना कठिन बना दिया था | लेकिन अब अमेरिका में एच-1बी वीजा धारक आश्वस्त हो सकते हैं कि बदलाव जल्द होंगे जिससे आपको यहां रूकने में आसानी होगी और आपको भरोसा मिलेगा | साथ ही इससे यहां की नागरिकता लेने का संभावित रास्ता खुलेगा |



एच-1बी वीजा एक गैर अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों में तकनीकी तौर पर दक्ष विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। सबसे अधिक इसी वीजा पर लाखों भारतीय आइटी पेशेवर अमेरिका में काम कर रहे हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित