Headline


पेरिस के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी क्या बोले?

Medhaj News 23 Aug 19 , 06:01:39 Sports

मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर है। वहाँ उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी दोस्ती का मतलब सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देना है। भारत और फ़्रांस के बीच संबंध सैकड़ों साल पुराने' हैं। भारत में फ्रांस की फुटबॉल टीम के समर्थकों की संख्या शायद जितनी फ्रांस में नही होगी, उससे ज्यादा भारत में होगी। हमारी दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं, बल्कि लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रेटरनिटी के ठोस आदर्शों पर टिकी है। हमने पिछले पांच सालों में कुछ ऐसे लक्ष्य रखे जो पहले नामुमकिन माने जाते थे। नए भारत में थकने और रुकने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यूनेस्को मुख्यालय में कहा कि नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जनता के धन की लूट और आतंकवाद पर शिकंजा कस रहा है। भारत 2030 के लिए तय किए जलवायु परिवर्तन के अधिकतर लक्ष्यों को अगले डेढ़ साल में हासिल कर लेगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने पहले कहा था कि भारत आशाओं और आकांक्षाओं के सफर पर निकलने वाला है। आज मैं आपसे नम्रता से कहना चाहता हूं कि हम न सिर्फ उस सफर पर निकल चुके हैं, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के प्रयासों से भारत तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी भारत की स्थिति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत करने के लिए वह इस दौरे पर गए है। पीएम मोदी बहरीन, यूएई और जी-7 की बैठक में शामिल होंगें।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl